श्री गीता कुटीर रामशीला में 23 से होगा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू, 22 मई

परमश्रद्धेय सद्गुरु गीतानंद जी महाराज ‘भिक्षु’ जी की असीम अनुकम्पा से 21 वां वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्मित मंदिर की देव मूर्ति स्थापना दिवस की पंचम वर्षगांठ के उपलक्ष श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 23 मई गुरुवार से 30 मई गुरुवार तक श्री गीता कुटीर रामशीला में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें श्री गीता कुटीर तपोवन हरिद्वार से श्री स्वामी मुक्तानन्द जी ‘भिक्षु’ व श्री स्वामी किरण जी ‘भिक्षु’ का सानिध्य व प्रवचन और आशीर्वचन होंगे। कथावाचक पं० श्री योगेश शर्मा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा उच्चारण करेंगे।

हर वर्ष की भांति, कलश यात्रा 23 मई को सुबह 10.30 बजे हनुमान मंदिर रामशिला से आरम्भ होगी व अखाड़ा बाज़ार होते हुए वापस रामशीला 12 बजे पहुंचेगी। कलश यात्रा के उपरांत नाश्ता व प्रतिदिन कथा उपरांत 5 बजे ब्रह्मभोज का भी आयोजन रहेगा।

वहीं, 26 मई को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाल सिंह एंड ग्रुप संगत को आनंदित करेंगे। इस दिन भंडारे का भी आयोजन होगा। 23 से 29 मई तक सुबह देवी पूजन, दोपहर को कथा तथा सायंकाल को भंडारे का आयोजन होगा।  30 मई को हवन, संत प्रवचन एवं आर्शीवचन के पश्चात् पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समस्त गीता आश्रम परिवार ने आम जनमानस से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *