सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
बीड़ क्षेत्र से वाया विश्व प्रसिद्ध पेराग्लाइडिंग स्थल विल्लिंग से होते हुए छोटाभंगाल को जोड़ने वाले सड़क मार्ग में स्थानीय लोगों की जोरदार मांग पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। गत कई वर्षों से बीड़–बड़ा ग्रां सड़क मार्ग का कार्य लटका हुआ था। अब सड़क मार्ग को चौड़ा करने के बाद बीड़ से विल्लिंग से आगे लगभग 12 किलोमीटर राजगुंधा तक तथा मुल्थान–बड़ा ग्रां सड़क मार्ग के बीच सरला से आगे लगभग 8 किलोमीटर बड़ा ग्रां तक टायरिंग का कार्य जारी कर दिया गया है।
कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के युकां सचिव व छोटाभंगाल कांग्रेस के प्रभारी मदन ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सरला से बड़ा ग्रां तक टायरिंग का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। गौरतलव है कि मुल्थान से बड़ा ग्रां तक गत लगभग आठ वर्ष पूर्व सड़क मार्ग में टायरिंग हो चुकी थी, मगर भारी बर्फवारी व बरसात के समय ल्हासे गिरने के कारण सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन का प्रयोग किया जाता है जिस कारण यह सड़क टायरिंग उखड गई है।
विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से फिर से टायरिंग का कार्य किया जा रहा है और विल्लिंग से आगे राजगुंधा तक पहली बार ही टायरिंग की जा रही है। मदन ठाकुर ने कहा कि छोटाभंगाल घाटी की यह गंभीर समस्या प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बदौलत व बैजनाथ के विधायक के विधायक किशोरी लाल के अथक प्रयासों से ही सुलझ पाई है। जिसके लिए उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा विधायक किशोरी लाल का आभार ब्यक्त किया है।








