सुरभि न्यूज़ ब्युरो
जोगिन्दर नगर, 09 जुलाई
उपमंडल जोगिन्दर नगर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें ममता कपूर को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। अध्यक्ष ममता कपूर ने कहा कि मुझे 2021 में भी नगर परिषद अध्यक्ष के लिए नियुक्त किया लेकिन कुछ लोगों की कुटिल नीतियों के कारण उन्होंने मुझसे इस कुर्सी को छीन लिया। उन्होंने कहा की ऐसा सदियों से चला रहा है यह कोई नहीं बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जोगिंदर नगर में अब तक जो घोटाले हुए हैं अब वह नहीं होने देंगे।
उन्होंने सभी सहयोगियों का अध्यक्ष पद के लिए जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाये रखने के लिए ईमानदारी व पूर्ण कर्तब्य निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी निभाऊंगी। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में नगर परिषद के लिए कोई बजट की कमी नहीं आने देंगे और मिलजुलकर नगर परिषद के कार्यों को अंजाम देंगे। साभार











