सुरभि न्यूज़
कुल्लू
दुनिया में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कई संस्थाएं जुटी हुई है परन्तु ब्राजील के दंपति जोड़े ने दुनिया में एक नई मिसाल कायम की है। दुनिया के लोगों को उनसे सबक लेना चाहिए कि जितना हमारे लिए जीना जरूरी है उतना पर्यावरण को बचाना भी जरूरी है। ब्राज़ील के लेलिया वानिक और सेबेस्टियाओ सालगाडो दम्पति जोड़े ने पेड लगाकर एक पुरा जंगल ही तैयार कर दिया।
इस जोड़े ने 18 वर्षों में 2 मिलियन पेड़ लगाकर एक मिसाल कायम की है जिसमें 172 पक्षी प्रजातियाँ, 33 स्तनधारी, 15 उभयचर, 15 सरीसृप और 293 पौधों की प्रजातियाँ वापस लाई है।
दंपति ने टेरा इंस्टीट्यूट शुरू करने का फैसला किया और एक छोटा संगठन बनाकर खाली जगह पर 2 मिलियन पौधे लगाए और एक जंगल को पुनर्जीवित किया।
दुनिया में पेड ही एक ऐसा प्राणी है जो कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन में बदलता हैै। अतः हम सभी को जंगलों को फिर से रोपने की जरूरत है।
इस दम्पति जोडे ने केवल स्थानीय पौधों का उपयोग करके पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से बनाया और क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से विकास हुआ, जिससे जीव-जंतुओं को वापस लौटने की अनुमति मिली; अपने काम की बदौलत लेलिया और सेबेस्टियाओ ने दर्जनों लुप्तप्राय प्रजातियों को वापिस लाकर बचाया है।
दंम्पति का कहना है कि पृथ्वी हमारी तरह तरह ही दुखी थी, सब कुछ नष्ट हो गया था। तब मेरी पत्नी को इस जंगल को फिर से लगाने का एक शानदार विचार आया। हमारी 18 साल की मेहनत से सभी कीड-मकोडे़े, मछलियाँ, जानावर और पक्षी वापस आ गए और पेड़ों की नई वृद्धि हुई व एक जंगल का निर्माण हूुआ। जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। साभाार – श्रेय: ब्लाज़ेंका बेंकस