Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 05 मार्च
पीएम किसान योजना के सभी सभी लाभार्थी किसानों के लिए यानी यूनिक फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इस डिजिटल आईडी के आगामी 22वीं किस्त (र 2000/-) का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है। यह आईडी किसानों की डिजिटल पहचान होगी, जिसमें आधार, जमीन का वितरण, फसल और अन्य कृषि संबंधी जानकारी दर्ज होगी।
कृषि उपनिदेशक कुल्लू, डॉ. ऋतु गुप्ता ने जिला के सभी किसानों से अनुरोध किया है कि जिन किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं जल्द करवाया है वह जल्द से पंजीकरण करवाएँ।
इसके लिए किसान एग्रीस्टैक पोर्टल https://hpfr.Agristack .gov.in/ farmer /exegistry-hp/#/ पर स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या ऑफलाइन अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र जाकर अपना निःशुल्क पंजीकरण करवाएँ।
इस यूनिक आईडी के लिए किसानों को कुछ जरूरी डिटेल्स जैसे कि आधार काई, भूमि के दस्तावेज (खसरा) खतौनी नं) तथा आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर ( OTP ) प्राप्त करने के लिए। एक बार यह आई डी बनने बाद ही पात्र किसान प्रधान बनवाने बनवाने के मंत्री किसान सम्मान निधि योजना अथवा अन्य केंद्र योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।











