सुरभि न्यूज़ ब्युरो
कुल्लू, 18 जुलाई
प्रदेश में नशे के खिलाफ चल जा रहा है अभियान के तहत एएनटीएफ़ कुल्लू की टीम ने पंजाब के युवक को 14 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा है।
एएनटीएफ़ कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनटीएफ़ कुल्लू की टीम गश्त के दौरान गोज समीप एनएचपीसी कॉलोनी मनीकरण में पंजाब के एक युवक के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी की पहचान जसविन्दर सिंह (31 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव व डाकघर गुजरवाल तहसील व जिला लुधियाणा (पंजाब) के तौर पर हुई है।
इस संदर्भ में आरोपी जसविन्दर सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। मामले की आगामी छानबीन जारी है ।











