सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, शिमला
अखिल भारतीय साहित्य परिषद शिमला इकाई ने होली के पावन पर्व पर प्रथम सोपान के रूप में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का सुभारम्भ आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। काव्य गोष्ठी में शिमला के विभिन्न संस्थानों से कविगण उपस्थित हुए जिन्होंने अपनी क्षणिकाएं एवं रचनाएं प्रस्तुत करके श्रोताओं कों भावविभोर किया। कवि सम्मेलन में सभी साहित्यकारों ने होली त्यौहार की व्यस्तता होने पर भी सायंकालीन आयोजन आयोजित किया।
इस आयोजन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद शिमला ईकाई अध्यक्ष और हिप्रविवि से हिंदी के सह आचार्य डॉ. पान सिंह, प्रदेश विवि से अंग्रेजी की सह आचार्य और ईकाई उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका वैद, प्रसिद्ध कवि वासुदेव शर्मा, प्रदेश विवि से शोध छात्र और शिमला नगर के विभिन्न स्थानों से आए कवि, लेखक और साहित्यकार उपस्थित रहे।












