Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 05 मार्च
कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, कुल्लू द्वारा मिशन शक्ति पालना योजना के अंतर्गत 7 आंगनबाड़ी पालना एवं कैच केंद्रों में क्रैच वर्कर (C और क्रैच हैल्पर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां नगर पंचायत भुंतर (छोटी शमशी), नगर परिषद कुल्लू (ब्यासा मोड, लोअर ढालपुर, शीशामाटी, सुल्तानपुर), बल्ह-II (लोअर पिरडी) और शिल्हानाल (बढई) के केंद्रों के लिए की जाएंगी।
इन पदों के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो संबंधित केंद्र के फीडर एरिया (संग्रहण क्षेत्र) की स्थायी निवासी हों और जिनका नाम आंगनबाड़ी सर्वेक्षण रजिस्टर तथा परिवार नकल में दर्ज हो। शैक्षणिक योग्यता के तहत कैच वर्कर के लिए 12वीं (10+2) और कैच हैल्पर के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के समय प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50,000/- रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन, सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (शैक्षणिक, आयु, आय, अनुभव, परिवार नकल आदि) की प्रतियों सहित 20 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर साक्षात्कार 25 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे उप मण्डलाधिकारी (ना०) कुल्लू के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। चयन हेतु कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, उच्च शिक्षा, प्रासंगिक अनुभव, और विशेष श्रेणियों (जैसे विधवा, अनाथ, तलाकशुदा, या केवल दो लड़कियों वाले परिवार) के लिए अतिरिक्त अंकों का प्रावधान है।











