कुल्लू जिला में लंबित राजस्व मामलों के निपटारे के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी करें आवेदन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 05 मार्च

सरकार ने जिला कुल्लू ने लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों को पुनः अस्थायी रूप से नियुक्त करने के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त, अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि ज़िला कुल्लू में वर्तमान में एक तहसीलदार, तीन नायब तहसीलदार, चार फील्ड कानूनगो और 32 पटवारियों के पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्रारंभिक तौर पर तीन माह के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवश्यकता और कार्य प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है।

तहसीलदार को 70,000 रुपये, नायब तहसीलदार को 60,000 रुपये, कानूनगो को 50,000 रुपये तथा पटवारी को 40,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी आधार पर होगी तथा नियमित अधिकारियों की उपलब्धता होने पर इसे समाप्त किया जा सकता है।

इच्छुक सेवानिवृत्त अधिकारी जिन्हें राजस्व विभाग में 5 वर्षों के सेवा का अनुभव हो तथा आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक न हो। इछुक व्यक्ति जो निर्धारित शर्तों को पूर्ण रखते हों उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *