कुल्लू जिला के अंतर्गत 20 रूटों के लिए करें आवेदन –  राजेश भंडारी

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
 कुल्लू, 05 मार्च
सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू, राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कुल्लू जिला के अंतर्गत 20 रूटों (जिनको एचआरटीसी यूनिट कुल्लू द्वारा सरेंडर करने का प्रस्ताव है) के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कुल्लू की विशेष बैठक दिनांक 12 मार्च 2026 को प्रातः 11.00 बजे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कुल्लू के कार्यालय में होनी सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने सभी आवेदको से निवेदन किया है कि वे अपने आवेदन पत्रों सहित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय में उपस्थित हों। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, कुल्लू की बैठक में केवल उपरोक्त नए स्टेज कैरिज रूटों से संबंधित मामलों पर ही विचार विमर्श व निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *