जिला कुल्लू के बंजार में पर्यटन सीजन से पहले प्रशासन सक्रिय, 11 मार्च को अहम बैठक में होगी चर्चा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

परस राम भारती, बंजार

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर 11 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार के कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी।

एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पर्यटन सीजन के शुरू होने से पहले सभी संबंधित विभागों और पर्यटन संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के सुचारू प्रबंधन, आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा संभावित समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक में लोक निर्माण विभाग बंजार व रामपुर, उपमंडल पुलिस अधिकारी बंजार तथा जिभी, तांदी, शोजा और तीर्थन वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों और संगठनों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर पर्यटन सीजन के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *