चौहर घाटी के बरोट में युवाओं के लिए खोला जाए उपरोज़गार कार्यालय

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट 

जिला मंडी के चौहार घाटी के लोगों ने बरोट में उपरोज़गार कार्यालय खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जानकारी के अनुसार घाटी की सात पंचायतों के लोगों की बेहतर सुविधा के लिए सरकार ने टिक्कन में उप तहसील खोला है जिसमें लोगों को अच्छी खासी सुविधा भी मिल रही है।

घाटीवासियों ने केन्द्र स्थल बरोट में उपरोज़गार कार्यालय खोलने की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं। स्थानीय युवाओं अक्षय कुमार, माधवी, सुभाष ठाकुर, अंकिता कुमारी, भवेश कुमार, नित्तन कुमार, सीमा ठाकुर, आरती शिखा तथा  रिया का कहना है कि बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार कार्यालय में नाम दर्ज करने के लिए लगभग चालीस किलोमीटर का लंबा
सफर तय कर पद्धर जाना पड़ता है।

जिससे उन्हें भारी आर्थिक हानि के साथ समय की बर्वादी भी झेलनी पड़ती है। उन्हका कहना है कि बरोट में उपरोज़गार कार्यालय का होना अति अनिवार्य हो गया है।

धमच्याण पंचायत के पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल ठाकुर सहित समस्त युवाओं ने मांग सरकार से करते हुए कहा है कि चौहार घाटी के बरोट में उप रोज़गार कार्यालय खोला जाए ताकि दुर्गम गाँवों के पढ़े – लिखे बेरोज़गार युवाओं को सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *