सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 29 जनवरी
एम- स्वास्थ्य और के.सी. सी.बी. बैंक की नई पहल से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरों में रह रहे बैंक के खाताधारकों के लिए एक अच्छी खबर है।
काँगड़ा बैंक कुल्लू जोन की निदेशक प्रेम लता ठाकुर ने आज एम-स्वास्थ्य के ई-क्लीनिक का गांधीनगर कुल्लू में उद्घाटन किया।
इस दौरान एम-स्वास्थ्य के प्रतिनिधि ने इस पहल के माध्यम से प्रदान कि जाने वाली तकनीकी प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं के लाभों की जानकारी दी।
एम-स्वास्थ्य और के.सी.सी. बैंक का यह सहयोग, प्रौद्योगिकी-सतम ई-क्लिनिक के माध्यम से किफायती और सुलभ चिकित्सा परामर्श, डायग्नोस्टिक सेवाए और स्वास्थय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
इस अवसर पर बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि यह पहल सामुदायिक उत्थान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
एम-स्वास्थ्य के साथ इस सहयोग के माध्यम से हम स्वास्थ्य सेवाओं कि चुनौतियों को दूर कर, हिमाचल प्रदेश के लोगों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने कि दिशा में काम कर रहें हैं।
यह ई- क्लिनिक पारंपरिक स्वास्थ्य सुविधायों के बीना बोझ में काम करने और लोगों को अपनी सेहत का प्रभार लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस मौके पर काँगडा बैंक की एजीएम रजनी सूद, संजय राज गौड, इंद्र पठानिया, विशन दास, रेशमा वर्मा, पूर्व पार्षद नप कुल्लू मोहिंदर सिंह शौडा एवं बैंक कि तरफ से सुदर्शना सूद, आशा महंत एवं आदित्य मौजूद रहे।











