Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
सिविल पेंशनर संघ आनी की आम सभा एसडीएम सभागार आनी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान दुनी चन्द ठाकुर ने की। इस आम सभा में 150 से अधिक पेंशनरों ने भाग लिया। इस मौके पर संघ की निवर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चयन के लिए चुनाव की प्रक्रिया संघ के जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में निभाई गई।
चुनाव में चुनाव अधिकारी नित्या राम आजाद रहे। इस चुनाव में आम सभा ने त्रिवर्षीय नई कार्यकारिणी के लिए निवर्तमान अध्यक्ष दुनी चन्द ठाकुर को एक बार पुनः ध्वनिमत से अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा, जबकि मोहर सिंह चौहान को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनी राम को उपाध्यक्ष, तारा चन्द शर्मा को वित सचिव, पी दुर्वासा को महासचिव, रोशन लाल भारती को संयुक्त सचिव तथा डोला राम को संगठन सचिव चुना गया
जबकि नित्या राम आजाद व डॉ चमन ठाकुर को मुख्य सलाहकार और नरोतम दास ठाकुर फतेह चन्द शर्मा व चमन भारती सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
इसी प्रकार जालमी राम व प्रेम चन्द को सदस्य और नवनीत देवी इन्दिरा देवी कौशल्या देवी तथा ललिता देवी को खंड सदस्य चुना गया। संघ के जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने संघ की आनी खंड की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि यह कार्यकारिणी पेंशनरों के हितों और उनकी मांगों को लेकर तत्पर रहेंगे।
इस मौके पर एसडीएम आनी नरेश वर्मा व तहसीलदार भीम सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि और अधीक्षक उषा वर्मा व रीडर बलदेव ठाकुर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। जिन्हें पेंशनर संघ ने फूल माला व टोपी शॉल व मफलर पहनाकर सम्मानित किया।