सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
शिमला में विधानसभा के बाहर प्रस्तावित 27 मार्च को वर्तमान सरकार का घेराव करने के लिए जहां प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हज़ारों की संख्या में जाकर भाग लेंगे वहीं भाजपा के पद्धर मंडल से भी शिमला में जाकर इस घेराव में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
भाजपा के पद्धर मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 27 मार्च को प्रदेश सरकार का विधान सभा शिमला में घेराव करने के लिए पद्धर मंडल से सौ भाजपा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए रवाना होंगे।