सुरभि न्यूज़, रामपुर (शिमला) : प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला शिमला की रामपुर पुलिस ने बड़ी सफ़लता हासिल की है। जिसके तहत पुलिस ने भारी मात्रा में चरस व चिट्ठे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की एसआइयू की टीम उपनिरीक्षक पुनीत शर्मा के नेतृत्व में भद्राश की तरफ़ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर 3 व्यक्तियों की तलाशी ली, तो उनसे 3 किलो 110 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय डोला राम उर्फ कपिल पुत्र भगत राम निवासी गांव गौरा डाकघर दुराह तहसील निथर जिला कुल्लू, मुकेश ठाकुर पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी गांव निरसू, डाकघर दत्तनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला व 25 वर्षीय तथा विपिन कुमार पुत्र बांका राम, गांव नेरी डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है।
वहीं, दूसरे मामले में रामपुर पुलिस टीम चील मोड़ की तरफ गश्त पर थी। तो इस दौरान पुलिस टीम ने खेखर में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी को संदिग्ध परिस्थितियों खड़े देखा। उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनसे 15-68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय विजेन्द्र सिंह पुत्र प्यारे लाल, निवासी गांव त्यावल, डाकघर ज्यूरी तहसील रामपुर जिला शिमला व 25 वर्षीय विशाल पुत्र विजय जोशी, निवासी गांव व डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के तौर पर हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है।










