सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी के द्रंग विधान सभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा मंडी जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, भाजपा आईटी विभाग संयोजक देवेन्द्र राणा से विचार – विमर्श करने के बाद भाजपा आईटी विभाग के पद्धर मंडल आईटी संयोजक एवं मंडल आईटी सह संयोजक की नियुक्ति कर दी है।
जिसमें कदरयाला बूथ की सुनीता ठाकुर मंडल आईटी संयोजक और मोहड़धार की गीता शर्मा को पद्धर मंडल की आईटी सह संयोजक नियुक्त किया गया है। ये दोनों नियुक्तिया तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तथा भाजपा के पद्धर मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त आईटी संयोजक सुनीता ठाकुर तथा सह संयोजक गीता शर्मा को उनके नवदायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी है।










