सुरभि न्यूज़
बंजार / कुल्लू, 28 नवम्बर
जिला कुल्लू के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार के सम्मेलन कक्ष में रेड रिबन क्लब की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के संयोजक प्रोफेसर रामा नंद ठाकुर ने की जबकि महाविद्यालय के 38 छात्र छात्राओं ने बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
बैठक में क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में मधु वी० एस० सी० प्रथम वर्ष को अध्यक्ष, करुणा वी० एस० सी० प्रथम वर्ष को उपाध्यक्ष, मनोज वी०ए० तृतीय वर्ष को सचिव तथा स्नेहा वी०ए० द्वितीय वर्ष को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
इसके अतिरिक्त लोकेंद्र सिंह, विनय जोशी, पुने राम, जयवंती तथा योगेश्वरी को क्लब के सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में क्लब के द्वारा भविष्य में संचालित की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई और विशेष रूप से दिसंबर माह में एड्स दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।
क्लब की वित्त से संबंधित जानकारी को भी क्लब के सदस्यों के साथ साझा किया गया। तत्पश्चात बैठक को संयोजक द्वारा सभी छात्र छात्राओं का बैठक में उपस्थित होने हेतू आभार ज्ञापित कर बैठक को औपचारिक रूप से समाप्त किया गया।
जिला कुल्लू के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में रेड रिबन क्लब की बैठक का किया आयोजन











