प्रदेश के आपदा प्रभावित 04 दिसम्बर को धर्मशाला में करेंगे सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, कुल्लू से 2500 लोग लेंगे भाग – अमित सूद 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 02 दिसम्बर

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चार दिसंबर को जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी और आपदा से प्रभावित किसान बागवान तथा आमजन सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस रैली के लिए जिला कुल्लू के तीन विधानसभा क्षेत्र से 2500 लोगों ने तैयारी कर लिए हैं और यह आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है। ऐसे में तीन दिसंबर को जिला कुल्लू से हजारों की संख्या में लोग धर्मशाला पहुंचेंगे और धर्मशाला में जन आक्रोश रैली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि साल 2023 की आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से साढ़े 5000 करोड रुपए की मदद है लेकिन अभी भी सरकार उसके बारे में आम जनता के बीच कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। वहीं कांग्रेस सरकार जनता के बीच झूठ फैला रही है कि उन्होंने आपदा में साढ़े चार करोड रुपए का पैकेज जारी किया है।

विधानसभा में जब भाजपा के विधायकों के द्वारा इस बारे जानकारी मांगी जाती है तो इसका जवाब भी कांग्रेस सरकार नहीं दे पा रही है। इसे पता चलता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कितना छल कर रही है।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कोई भी विकास कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं और इसका ठीकरा वह बार-बार केंद्र सरकार पर फोड़ते हैं, जबकि वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री है और उन्हें आपदा प्रभावितों के साथ-साथ अन्य मामलों में भी जनता का साथ देना चाहिए।

आज प्रदेश की जनता भी इस बात को जान चुकी है और वह समझती है कि सरकार हर मामले में अब पिछड़ रही है। ऐसे में धर्मशाला में आयोजित जन आक्रोश रैली में आम जनता का गुस्सा सरकार पर फूटेगा और आने वाले समय में सरकार को भी इसका खामियाजा भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *