सुरभि न्यूज़
सोलन, 13 फरवरी
प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सोलन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परवाणू की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कामली पुल बाईफ्रिकेशन के समीप राष्ट्रीय उच्चमार्ग- 05 पर पैदल चल रहे युवक को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद की गई।
आरोपी युवक की पहचान दीक्षांत पुत्र राजेंदर कासिब निवासी गाँव अन्हेच, डाकखाना डगशाई, तहसील व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।
मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी दीक्षांत पुत्र राजेंदर कासिब को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
यह अन्य मामले में पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा ओल्ड आईटीआई के समीप एक मकान के कमरा में दबिश देकर उक्त कमरा में रह रहे एक युवक के कब्जा से एक ग्राम चिट्टा, 14 सिरेंजे, एक इलोक्ट्रोनिक वेयिंग मशीन व 2540/- रूपए की नकदी बरामद की गई।
आरोपी युवक की पहचान पारस मेहता पुत्र बिहारी लाल निवासी गाँव ओल्ड आईटीआई धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
जाँच के दौरान पाया गया कि यह आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहा है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में 04 मामले पंजीकृत हुए है जिनमे 02 मामले चिट्टा तस्करी जिनमे 7.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था तथा 02 मामले चोरी के है जिनमे उसने गीजर, कंप्यूटर, गैस सिलेंडर, बिजली का सामान चोरी किये थे। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।











