आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 13 फरवरी
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के साथ बैठक में सभी आपदा मित्र को आपदा किट वितरित की।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी प्रशिक्षित आपदा मित्र से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा मित्र की समाज में बड़ी भूमिका है। आपदा मित्र आपदा के समय में किसी की जिंदगी बचा सकता है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करना चाहिए। आपदा मित्र  प्रशासन का अभिन्न अंग है। युवा पीढ़ी को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि लोगों को आपदा में बेहतर सुविधा मिल सके और रेस्क्यू कार्यों में तीव्रता मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र को अपनी सोच और संकल्प को विकसित करना होगा। शिक्षा में निपुण बनने के साथ  सामाजिक सेवा भाव में निपुण  बनने के लिए प्रयासरत रहे।
आपदा मित्र के तौर में भारती, कुलदीप शर्मा, ज्यों मिश्रा, नीतीश, सार्थक चौहान, विशाल ठाकुर, मयंक भारद्वाज, साहिल ठाकुर, अपराजिता, नीलाक्षी, मीनाक्षी, अपराजिता, मीनाक्षी, खुशबू, ज्योति व लक्ष्मी मौजूद रहे।
आपदा मित्र योजना का उद्देश्य आपदाओं के समय स्थानीय नागरिकों को प्रशिक्षित कर “पहली प्रतिक्रिया टीम” के रूप में तैयार करना है। योजना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ भूस्खलन, भारी वर्षा, बर्फबारी और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम बना रहता है। ऐसे में इस योजना के तहत युवाओं और स्वयंसेवकों को खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित निकासी जैसी जरूरी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।
यह पहल National Disaster Management Authority द्वारा भारत सरकार के सहयोग से संचालित की जाती है, ताकि आपदा के “स्वर्णिम घंटे” में त्वरित सहायता पहुँच सके। आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित आपदा मित्र स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेज और प्रभावी बनाते हैं।
इस योजना से समुदाय में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जान-माल की हानि कम होती है और आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत होता है। कुल मिलाकर, आपदा मित्र योजना शिमला को अधिक सुरक्षित, तैयार और संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी  कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल  ज्योति राणा, गौरव और नेहा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *