सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
तपोवन धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता तथा विभिन्न विभागों के मंत्रियों के समक्ष अपने – अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के निपटारे के लिए समूचे प्रदेश के लोगों की भीड़ जमा है वहीँ जिला मंडी के भाजपा द्रंग मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर की अगुवाई में चौहार घाटी में स्थित भाजपा के द्रंग मंडल के बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी बरसात में आई आपदा के कारण हुए नुक्सान तथा अन्य समस्याओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी की हर समस्याओं को ध्यान में सुनते हुए आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए उन्होंने द्रंग भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर के हाथों चौहार घाटी में स्थित भाजपा झरवाड़ तथा लच्छयाण बूथ को संयुक्त रूप से डेढ़ लाख रुपये का चैक प्रदान किया।
गौरतलव है कि इससे पूर्व भी शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के द्रंग मंडल के लिए आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए 15 हज़ार रुपये का चैक उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर को दिया है। जिसके लिए उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, द्रंग मंडल, पद्धर मंडल तथा झरवाड़ व् लच्छयाण बूथ के समस्त कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का तहदिल से धन्यवाद किया है।
इस दौरान द्रंग भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर के साथ झरवाड़ बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार, आईटी सदस्य भागमल, किसान मोर्चा पद्धर के सचिव रमेश चंद, वीरेंद्र कुमार तथा लच्छ्याण बूथ के मोहन सिंह, कृष्ण कुमार, जगदीश चंद, सोहन सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











