ग्रामीण वीपीएल, अन्त्योदय, स्वयं सहायता समूह तथा मनारेगा परिवार के लिए निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण वीपीएल, अन्त्योदय, स्वयं सहायता समूह तथा मनारेगा परिवार के लिए रोज़गार परक लघु अवधि निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अग्रलिखित कोर्स
से प्रवेश प्रारम्भ किये है, जिसमें अपैरल मेड अप्स और होम फर्निशिंग, सेल्फ एम्पलायड टेलर 10 महा का प्रशिक्षण चौधरी पवन सिंह शिक्षा समिति दिन दयाल उपाधी ग्रामीण कौशल योजना ट्रेनिंग सेंटर इच्छी कांगड़ा में प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा।

इसमें केवल 18 से 35 वर्ष तक की आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होगी। यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा जिसमें 4 माह कक्षाओं के माध्यम से व 6 महा का इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के दौरान रहना, खाना, किताबें, प्रशिक्षण किट तथा वर्दी निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आईटी सॉफ्ट कौशल, अंग्रेजी कोर डोमेन कौशल पर प्रशिक्षण सभी प्रशिक्षुओं के लिए कम्प्यूटर तैवालेट के माध्यम से निर्देशात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह जानकारी छोटाभंगाल घाटी में आए प्रोजेक्ट प्रबन्धन प्रमोद कुमार ने देते हुए इस प्रशिक्षण के इच्छुक प्रशिक्षुओं से अपील की है कि अधिक संख्या में आकर इसका भरपूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र के साथ – साथ रोज़गार के सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर संचालक निश्चय अवस्थी, पूर्व उपप्रधान प्रदीप कुमार व घाटी के समाजसेवक तिलक ठाकुर ने गाँव – गाँव जाकर घाटीवासियों को जानकारी प्रदान करवाई। अगर लोगों को इसके लिए अधिक जानकारी चाहिए तो मोवाइल नंबर 7832800002 से सम्पर्क कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *