बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र कुल्लू में निशुल्क हथकरघा प्रशिक्षण प्रवेश के लिए करे आवेदन 

Listen to this article
सुरभि  न्यूज़
कुल्लू 13 फरवरी
बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र  केंद्र कुल्लू के प्रभारी धन सिंह राठौर ने जानकारी दी कि केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड द्वारा कुल्लू में एक बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा हैं जिसमें कुल्लू जिले के ग्रामीण नौजवानों एवं  महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन, सशक्तिकरण, स्वरोजगार हेतु निरंतर अवसर उपलब्ध करवा रहा हैं।
इस निशुल्क नियमित हैंडलूम प्रशिक्षण केन्द्र में चयनित प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न हस्त निर्मित ऊनी वस्त्र जैसे कुल्लू शाल, स्टॉल, जेंट्स चद्दर, मफलर, ऊनी दरी/ कार्पेट, बॉर्डर और सजावटी सामग्री आदि का विभिन्न हैंडलूम यंत्रों पर बुनाई एवं डिजाइन में दक्षता विकसित करने हेतु 4 माह का पूर्णकालिक निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र  जिसमें जरुरत-मद ग्रामीण / पहाड़ी क्षेत्र महिला उम्मीदवारों को प्रदेश में प्राथमिकता प्रदान की जाती हैं। इस प्रशिक्षण अवधि में उपस्थित प्रतिदिन कार्य-दिवसों पर प्रशिक्षणार्थियों को उनकी उपस्थिति के आधार पर वर्तमान में प्रतिदिन रुपये 125/- कि दर से वजीफा राशि (Stipend) भी प्रोत्साहन हेतु सम्बंधित माह के अंत में उनके बैंक खाते में जमा किया जाता हैं। इस प्रशिक्षण हेतु उमीदवारो को  साक्षर (पढ़ा लिखा) होना चाहिए ।
इस प्रशिक्षण केंद्र के अगले नये बैच/सत्र जो 1 मार्च, 2026 से अगले चार माह हेतु आरम्भ होगा इसमें नये उम्मीदवारों के चयन करने हेतु प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी हैं जिस हेतु प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों / अभ्यर्थियों को अपना नाम, जन्म दिनांक/ आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पूर्ण पता, शैक्षणिक योग्यता, बुनाई एवं डिजाइनिंग का पूर्व का अगर कोई अनुभव, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड प्रति, राष्ट्रीयकृ बैंक पासबुक/विवरण प्रति, स्वयं रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो सहित  25 फरवरी 2026 (बुधवार) को साम 4.00 बजे तक बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र, शास्त्री नगर, कुल्लू पर संपर्क कर निर्धारित आवेदन  फॉर्म पूर्ण भरकर जमा कराना होगा तथा आवश्यक प्रमाण पत्र भी साथ जमा/ सलग्न करवाने होंगे।
प्रशिक्षण महिला एवं पुरुष कोई भी हो सकता है। इस प्रवेश सम्बन्ध में निचे दर्शाये गये मोबाइल नंबर और इ-न पते पर कभी भी संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। उमीदवारो/ अभ्यर्थियों के चयन हेतु चयन समिति के समक्ष स्वयं साक्षात्कार (Interview) उपस्थित होकर मूल दस्तावेजो को प्रस्तुत करना होगा जिसकी बैठक  26 फरवरी, 2026 (गुरुवार) सुबह 11.00 बजे साक्षात्कार एवं चयन हेतु बुनाई एवं डिजाइनिंग प्रशिक्षण केन्द्र’, गेट वेल हॉस्पिटल  के ऊपर भवन, शास्त्री नगर, कुल्लू (हि.प्र.) पर आयोजित की जायेगी तथा इसमें उम्मीदवारों को अनिवार्य उपस्थित होना होगा और इसके लिये अलग के कोई पृथक से पत्र सूचना का नहीं किया जायेगा। इस प्रवेश जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://www.woolboard. इस प्रवेश सूचना देखी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *