अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत चार वृद्धजनों ने निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन से पाई आँखों की रोशनी

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 13 फरवरी
जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु विशेष निःशुल्क नेत्र उपचार शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब आई हॉस्पिटल बजौरा में 4 वृद्धजनों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न किए गए।
सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि  इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे बेहतर दृष्टि एवं स्वस्थ जीवन जी सकें।विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *