जिला कुल्लू के गुशैनी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से आयोजित।

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

परस राम भारती, तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार

जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रतन ज्वेलर्स मंडी के जाने-माने आभूषण एवं पर्यटन कारोबारी राजा सिंह मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन से हुई। प्रधानाचार्य कर्म लाल शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने पारंपरिक तरीक़े से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 1924 में हुई थी और आज यहां 422 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023–25 विद्यालय के लिए चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि भारी भूस्खलन से विद्यालय का भवन पुरी तरह से ढेह गया और यह स्थान असुरक्षित हो गया था। ऐसे कठिन समय में ग्राम पंचायत कंडीधार के उपप्रधान एवं समाजसेवी महेन्द्र चौहान ने अपना निजी भवन निःशुल्क उपलब्ध करवाकर विद्यालय को बड़ा सहयोग दिया है।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और स्थानीय दानकर्ताओं द्वारा विद्यालय को दी गई आर्थिक व अन्य राहत सामग्री सहायता का भी उल्लेख किया गया। इस समारोह में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों सहित एनएसएस व खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में आरती जुफरा प्रथम, दीक्षा बिष्ट द्वितीय और सुजल तीसरे स्थान पर रही। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा कला संकाय में सुनीता देवी प्रथम,
राज कुमार द्वितीय और आरती देवी तीसरे स्थान पर रही। विज्ञानं संकाय नॉन मेडिकल में शालू प्रथम, अंबिका द्वितीय और ज्योति देवी तीसरे स्थान पर रही।

वहीं कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा में कला संकाय से
सोनिका प्रथम, कनिका बिष्ट द्वितीय और सपना देवी तीसरे स्थान पर रही। नॉन-मेडिकल विज्ञान संकाय से पुनीत जोशी प्रथम,
सनेहा द्वितीय वंशिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। उपरोक्त सभी मेधाबी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और मेहनत व अनुशासन से ही वे समाज के आदर्श नागरिक बन सकते हैं। इन्होने स्कुल परिसर में एक बॉलीबाल कोर्ट बनाने और आर्थिक सहायता सहित हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। अंत में प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य धनेश्वर प्रसाद डोड, तीर्थन संरक्षण एवं पर्यटन विकास संघ के अध्यक्ष वरुण भारती, ग्राम पंचायत कंडीधार के उप प्रधान महेन्द्र सिंह चौहान,
अध्यापक गण, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य तथा कई अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *