जिला सोलन पुलिस ने अर्की के दो ब्यक्तियों को 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 11 दिसम्बर

प्रदेसभर  में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कुनिहार कि टीम ने नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए दो ब्यक्तियों को 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुफ्टू की तरफ से एक स्कूटी पर राजकुमार उर्फ़ बाज़ी तथा संजय कुमार नाम के दो व्यक्ति बैठकर कुनिहार की ओर आ रहे है जो मादक पदार्थ अफीम व चरस बेचने का धन्धा करते है। दोनों भारी मात्रा में चरस व अफीम बेचने के लिए लाये है जो इसे कुनिहार क्षेत्र में बेचने की फिराक में है।

इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके स्कूटी को रोककर तलाशी की गई तो चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्कूटी पर बैठे 02 व्यक्तियों के कब्जे से 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान संजय कुमार पुत्र शालिग राम निवासी गाँव काटल, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 44 वर्ष व राजकुमार उर्फ़ बाजी पुत्र अमीचंद निवासी गाँव रॉ डाकखाना मंजू तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 42 वर्ष के तौर पर हुई है।

पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त मामला पंजीकृत किया गया। इस मामले की जांच के दौरान मामले में संलिप्त स्कूटी को पुलिस ने जब्त करके कब्जे में लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज अदालत में पेश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *