सुरभि न्यूज़
सोलन, 20 जनवरी
सोलन पुलिस ने जिला के दाड़लाघाट में 30/9/25 की रात को हुई चोरी मामले में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर कुल्लू के कटराईं की महिला को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1-10-2025 को दाडलाघाट निवासी अमरदीप ने पुलिस थाना दाडलाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी दाडलाघाट में “फैशन पॉइंट” नामक दुकान है। 30-9-2025 को उन्होंने अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे।
1-10-2025 को प्रातः के समय जब उन्होंने अपनी दुकान खोली, तो देखा कि दुकान का साइड शीशा टुटा हुआ था और दुकान के भीतर से नोटों के हार गले से नकदी चोरी होने पाए गए जिसे कोई नामालूम शख्स 30-9-2025/1-10-2025 की रात्रि को चोरी करके ले गया।
चोरी हुई सम्पति की कुल कीमत लगभग ₹20,000 से ₹25,000 के बीच है। जिस पर पुलिस थाना दाडलाघाट में उपरोक्त मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान, दाडलाघाट की पुलिस टीम द्वारा दुकान और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनतापूर्वक विश्लेषण किया।
CCTV फुटेज के आधार पर पाया गया कि एक महिला दुकान के अंदर चोरी करते हुए नजर आई जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसकी पहचान करके तलाश लगातार जारी थी।
अंततः CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त महिला को बीते दिन बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी महिला को आज न्यायालय में पेश किया है।
आरोपी महिला के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।
आरोपी महिला मुस्कान, पुत्री प्रेम सिंह, निवासी गाँव जरेहड़, बिहाल, डाकखाना कटराई, तहसील व जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।










