राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने की शिरकत 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़, मनाली : राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली के तीसरे दिवस को मनु रंगशाला मनाली में सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि के रूप में आज प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या ने शिरकत की। विंटर कार्निवाल कमेटी की ओर से एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने मुख्य अतिथि सम्मानित किया।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शरद सुन्दरी का परिचय राउंड सम्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त विभिन्न कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
वायस आफ कार्निवाल तथा शरद सुन्दरी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के मुकाबले हुए। वायस आफ कार्निवाल प्रतियोगिता के साथ लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, बॉलीवुड डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित गेस्ट आईटम की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रही।
वहीं पारंपरिक परिधानों में फैशन शो में संस्कृति को सहेजने का प्रयास आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर अन्य अतिथि कमला प्रार्थी, आलमी देवी, पिंगला भंडारी सहित अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *