कुल्लू उपायुक्त ने दिलाई मतदाता शपथ

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 24 जनवरी

उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने शनिवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।

उपायुक्त ने शपथ के माध्यम से सभी को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा मतदाता के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता होता है और प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *