कुल्लू जिला के आनी में हिमालयन मॉडल स्कूल में भारत माता पूजन कार्यक्रम किया आयोजित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी, कुल्लू
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में भारत माता पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भारत माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. विनोद आचार्य.राजेश शर्मा, सुनीता चौहान, अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार, बरिष्ठ नागरिक गंगा राम चंदेल, डॉ. गुलाब सिंह मेहता, व्यापार मंडल आनी के प्रधान  विनोद चन्देल, भोला दत्त शर्मा, शशि मल्होत्रा, अमर चौहान (पूर्व प्रधानाचार्य), नवल ठाकुर, रफ्तार ठाकुर, श्यामा नंद, ऊषा शर्मा, अमिता भारद्वाज, टिकमा शर्मा, तिलक राज, हीरा लाल शर्मा, दया राम नेगी, रमेश ठाकुर तथा पूर्ण चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों एवं भारत एकात्मता स्तोत्र के सामूहिक पाठ से किया गया। जिससे पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इसके उपरांत विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। डॉ. विनोद आचार्य, राजेश शर्मा, सुनीता चौहान, श्यामा नंद ऊषा शर्मा, अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार तथा रफ्तार सिंह ठाकुर ने भारत दर्शन, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भारत माता की उपासना केवल एक धार्मिक भाव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण.सेवा और जिम्मेदारी का भाव है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत माता पूजन कार्यक्रम वर्ष में एक बार देश के प्रत्येक राज्य में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि इस संकल्पना के अनुसार 12 जनवरी से 26 जनवरी तक भारत के विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक संगठन प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *