जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दो युवकों को 8 ग्राम चिट्टा/ हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा जरड़ फोर लेन के समीप नाकाबंदी के दौरान एक वाहन संख्या HP-01B-7071 को नियमानुसार चैकिंग हेतु रोका गया। चैकिंग के दौरान वाहन में सवार दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/ हीरोइन बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान हर्ष (24 वर्ष) पुत्र प्रितम सिंह निवासी गांव व डाकघर समोह, तहसील झण्डुता, जिला बिलासपुर तथा विशाल (26 वर्ष) पुत्र हंस राज निवासी गांव व डाकघर गलमा, तहसील वल्ह, जिला मण्डी के तौर पर हुई है।
इस संदर्भ में उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 व 29 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है । मामले में आगामी जांच जारी है ।










