सुरभि न्यूज़
बिहाली, सैंज
भारत की नवरत्न जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के पार्बती-III पावर स्टेशन, बिहाली, कुल्लू में 26 जनवरी 2026 को देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्तिमय वातावरण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह की शुरूआत पार्बती-III पावर स्टेशन प्रमुख सुधीर कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर की गई। के.औ.सु.बल व हिमपेस्कों के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा वहाँ उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक (प्रभारी) पार्बती-III सुधीर कुमार ने सबसे पहले देश के 77वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही भारत के वीर सेनानियों और संविधान सभा के महानुभावों का आभार व्यक्त किया, जिनके योगदान से भारत, विश्व का सबसे बड़ा गणतन्त्र बना । अपने सम्बोधन में उन्होनें एनएचपीसी की वर्तमान और भावी योजनाओं की भी जानकारी दी और जल विद्युत के विकास में अर्जित उपलब्धियों के बारे में बताया और साथ ही कार्मिकों को कठिन परिश्रम व कर्मठता से अपने दायित्वों का निर्वाह करने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर पावर स्टेशन के शिवांगी प्रेक्षागृह में पावर स्टेशन के कार्मिकों, कार्मिकों के बच्चों, राजकीय महाविद्यालय सैंज व के.वी सैंज के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (याँ.), रंजीत कुमार सहायक कमाण्डेंट के.औ.सु.बल सहित पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व के.औ.सु.बल व हिमपेस्को के जवान सपरिवार उपस्थित हुए ।












