एनएचपीसी की पार्बती-॥ जलविद्युत परियोजना, नगवाईं में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

नगवाईं, 26 जनवरी

एनएचपीसी लिमिटेड की पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-॥ ने आज अपने नगवाईं स्थित कार्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया।

समारोह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, रणजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर, सिंह ने परियोजना की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली और सभी उपस्थित कार्मिकों, सुरक्षागार्डों, महिलाओं और बच्चों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

अपने संबोधन में रणजीत सिंह ने भारतीय संविधान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संविधान ही देश के विभिन्न जाति, वर्ग और समुदायों के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोए रखता है। उन्होंने पार्वती-॥ जलविद्युत परियोजना को राष्ट्रीय महत्त्व की एक प्रमुख परियोजना बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में एनएचपीसी द्वारा कुल 6 पावर स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 2571 मेगावाट (MW) है। इसमें 800 MW की पार्बती चरण-॥ परियोजना भी शामिल है, जो इसी वर्ष से संचालन में आई है।

सिंह ने आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के तहत किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दोहराया कि परियोजना स्थानीय लोगों के जीवन स्स्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सतत विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके बाद, एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का संबोधन लाइव वेबकास्ट् के माध्यम से सभी कर्मचारियों को दिखाया गया। इस अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना के कार्मिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण, कार्मिक, संविदाकर्मी, प्रशिक्षु और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *