सोलन में उत्तराखंड परिवहन की बस से 10.01 चिट्टा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 17 फरवरी

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सोलन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने एक व्यक्ति से 10.01 चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने प्राप्त एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड परिवहन की एक बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी, को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी की पहचान दीपक पुत्र भगत राम, निवासी गांव दोलग, तहसील एवं डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 30 वर्ष, के रूप में हुई है।

आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *