पार्बती जलविद्युत परियोजना (चरण-II) के परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने उपायुक्त कुल्लू से की शिष्टाचार भेंट

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 25 फरवरी

पार्बती जलविद्युत परियोजना (चरण-II) के परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने उपायुक्त कुल्लू से की शिष्टाचार भेंट

पार्बती जलविद्युत परियोजना (चरण-II) के परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने 25 फरवरी 2026 को उपायुक्त कार्यालय में कुल्लू के उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान रणजीत सिंह ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और कुल्लवी परंपरा के अनुसार उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भेंट के दौरान परियोजना प्रमुख ने उपायुक्त को पार्बती-II परियोजना की वर्तमान प्रगति और चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की।

उपायुक्त ने परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और परियोजना स्थल के दौरे के निमंत्रण को स्वीकार किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (सिविल) राजीव अनुज शर्मा व पी.के. श्रीवास्तव और उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अरविंद कौशिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *