जोगिंन्द्र नगर क्षेत्र से गुमशुदा महिला कों पुलिस ने जिला फिरोजपुर, पंजाब से सकुशल किया बरामद 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

जोगिंदर नगर, 04 मार्च

थाना जोगिन्दर नगर पुलिस की कार्यवाही से गुमशुदा महिला को फिरोजपुर पंजाब से सकुशल बरामद करके बड़ी कामयाबी हासिल क़ी है।

जोगिंदर नगर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21-02-2026 को पुलिस पोस्ट घाट्टा (थाना जोगिन्दर नगर) में रेखा पत्नी संजय कुमार, निवासी गाँव पट्ट, डाकघर सैनथल, तहसील जोगिन्दर नगर, जिला मण्डी (उम्र 32 वर्ष) के संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जोगिन्दर नगर के निर्देशन में पुलिस पोस्ट घाट्टा की टीम द्वारा लगातार खोजबीन, तकनीकी विश्लेषण एवं समन्वय स्थापित किया गया। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप उक्त महिला को दिनांक 01-03-2026 को जिला फिरोजपुर, पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

बताया कि महिला सुरक्षित है तथा आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण की जा रही हैं। थाना जोगिन्दर नगर पुलिस एवं पुलिस पोस्ट घाट्टा की टीम का सराहनीय प्रयासों एवं तत्पर कार्य से ही सफलता हासिल की है।

उन्होंने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि किसी भी गुमशुदगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *