जिला कुल्लू में दो मामलों में 91.290 चिट्टा, 272 ग्राम चरस व 1100 नगदी सहित तीन ब्यक्तियों कों किया गिरफ्तार 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मनाली / पतलीकुहल/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पुष्कंजा करते हुए दो मामलों में 91.290 चिट्टा, 272 ग्राम चरस व 1100 नगदी सहित तीन ब्यक्तियों कों गिरफ्तार किया है।

जिला कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मनाली व पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत कुल दो मामले पंजीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में होटल मंगलदीप-02, गोंपा रोड मनाली में दबिश दी। दबिश के दौरान होटल के कमरा नंबर 202 की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हरयाणा व चण्डीगढ़ के दो युवकों के कब्जे से कुल 91.290 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 1100/- रूपए नगदी व SBI एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने बालु पधर पुल के समीप में गश्त के दौरान एक युवक के कब्जे से 272 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई है।

आरोपी कि पहचान हरी राम (37 वर्ष) पुत्र  लज्जा राम निवासी गांव फाड़ मेहा डाकघर गाहर तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामदा नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *