केरलम राज्य में अधिक से अधिक फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं के विकास की आवश्यकता – नरेंद्र मोदी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

केरल, 13 मार्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के पश्चिम कल्लाडा में ₹260 करोड़ से अधिक के निवेश से स्थापित होनी वाली 50 मेगावाट फ्लोटिंग सौर परियोजना का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन केरलम के पश्चिम कल्लाडा में 50 मेगावाट क्षमता वाली फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया।

यह परियोजना भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सोलर पार्क योजना के अंतर्गत अग्रणी नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही है। इस परियोजना में ₹260 करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एर्नाकुलम, केरल में “विकसित केरलम विकसित भारत” के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए ₹10,800 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी और देश की सतत तथा निम्न कार्बन ऊर्जा भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगी और देश की सतत तथा निम्न-कार्बन ऊर्जा भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगी।

उन्होंने सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि देश आज विश्व के शीर्ष दस सौर ऊर्जा उत्पादक देशों में शामिल है।

अपने संबोधन में उन्होंने केरलम राज्य में अधिक से अधिक फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं के विकास की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस कार्यक्रम में केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी तथा भारत सरकार के केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *