राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

बाली चौकी, कुल्लू

विधानसभा बंजार के मुख्यालय में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर जोगिंदर ठाकुर का टीम सहित प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह प्राचार्य की अगुवाई में संपूर्ण टीम एवं विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिता द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि डॉक्टर जोगिंदर ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती बंदना के साथ 27 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया।

मंच संचालक ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सम्मान में स्वागत भाषण हेतु सीएससीए की छात्र को बुलाया जिसने मुख्य अतिथि डॉक्टर जोगिंदर सिंह ठाकुर का और उनके साथ आए हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डोला सिंह महंत, अधिवक्ता प्रीतम सिंह ठाकुर, बिक्रम सिंह ठाकुर, जीभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएसन के सदस्य टेक राम वर्मा व पी टी ए अध्यक्ष मोहर सिंह ने समारोह में उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि डॉक्टर जोगिंदर सिंह ठाकुर को कॉलेज प्रशासन की ओर से कुल्लवी ताज टोपी मफलर पहना कर सम्मानित किया और वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2025-2026, को पेश किया गया। जिसमें विशेष रूप से कॉलेज की उपलब्धियों सहित छात्रवृति एवं अन्य विकास कार्य में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से बंजार कॉलेज संस्थान का नाम रोशन किया।

मुख्य अतिथि डॉक्टर जोगिंदर सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार द्वारा मनाए गए इस वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को जोर शोर से मनाने की हार्दिक बधाई दी और कहा कि मुख्य अतिथि ने कहा कि 2025 में हुए नुकसान को मद्देनजर कॉलेज परिसर में हुए नुकसान के बारे में मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू से प्रतिनिधि मंडल मिला था, जिसमें मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने पूरा आश्वासन दिया है।

विभाग को निर्देश दिए गए हैं, कॉलेज भवन की सुरक्षा को कोई आंच न आए। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार आवंटित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ आए हुए प्रबुद्धजन बंजार कॉलेज अध्यापक, अभिभावक, थाना प्रभारी बंजार टीम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने कुल्लवी नाटी फिल्मी गाने, भजन, खूबसूरत डांस करके बेहतरीन प्रस्तुति दे कर इस कार्यक्रम को चार चांद लगाए, अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने कॉलेज प्रबंधन का आभार प्रकट किया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *