जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में लाहुल स्पीति को जोड़ने वाली विश्व विख्यात अटल टनल के दोनों छोरों के क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बर्फवारी के चलते पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। प्रशासन तथा बी आर ओ के जवान सड़क से बर्फ हटाने के लिए जुटा हुआ है। इससे पहले भी पर्यटकों के दो हजार वाहन पर्यटकों सहित अचानक बर्फ गिरने के कारण फंस गए थे जिन्हे मनाली पुलिस की टीम तथा बी आर ओ के जवानों ने सभी वाहनों को पर्यटकों सहित दिनरात तैनात रह कर सुरक्षित मनाली की तरफ निकाला था। अब बी आर ओ के जवान बर्फ हटाने में जुटे हुए है। जिला कुल्लू प्रशासन ने पपर्यटकों तथा आम जनता से अपील की है कि बिना बजह से यात्रा न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करें। किसी भी राहत व बचाओ कार्य के लिए हेल्पलाइ ननंबर या फिर पुलिस को सूचित करें। पर्यटक मौसम की पूरी जानकारी के अनुसार ही बाहर निकले। ख़राब मौसम में घर में रहे सुरक्षित रहे।
2026-03-22








