कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार वार्ड-2 में भूस्खलन के बाद भी नहीं हटा मलबा, स्थानीय निवसियों में भारी रोष

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रिया शर्मा, कुल्लू : 22 मार्च

कुल्लू मुख्यालय के इनर अखाड़ा बाजार में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की घटना बढ़ने से लोगों को रात भर जाग कर गुजारने पड़ रही हैं, लेकिन प्रशासन व सरकार उनकी कोई भी सहायता नहीं कर रहा है। वर्षा के कारण हो रहे भूस्खलन का मलबा नहीं हटाया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

भूस्खलन से प्रभावित निवासियों का कहना है कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि 1100 नंबर पर शिकायत करने के बावजूद उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनका कहना है कि हमें झूठे आश्वासन दे रहा है जबकि मलबे का अभी तक एक भी पत्थर नहीं हटाया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 02 व 04 सितंबर को भूस्खलन की चपेट आने से कई घर तबाह होने के साथ दस लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। पीड़ित निवासियों का कहना है कि सरकार व प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली और ना ही किराए की कोई व्यवस्था की है। हमारे घर लगभग टूट चुके हैं परन्तु हमें किसी भी प्रकार को कोई भी सहायता अथवा मुआवजा नहीं मिला है।

उनका कहना है कि अभी तो बरसात आने वाली है। अभी सर्दियों की बारिश में यह हालत है तो आने वाली बरसात में क्या हाल होगा।

प्रभावितों ने आशंका जताई है कि बीते वर्ष हुए भूस्खलन से जमाq मलबे और हालिया भूस्खलन के कारण स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में ड्रेनेज नहीं बनने सारा वर्षा का पानी बहने से ढलानों को और कमजोर कर रहा है जिससे स्थिति और भी गंभीर हो रही है।

लोगों का कहना है कि वे पिछले 7-8 महीनों से अपने घरों से दूर विस्थापित जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका सामान बिखरा हुआ है और जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

प्रभावित परिवारों की मांग है कि जल्द से जल्द भूस्खलन का मलबा हटाया जाए, ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे अपने घरों में वापस लौट सकें और सामान्य जीवन जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *