Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 20 मार्च
राजकीय महाविद्यालय पनारसा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज राय (IAS) उप निदेशक (प्रशासन), पी.जी.आई. चंडीगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शैफाली प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) ने शिरकत की। इसके अतिरिक्त डॉ. चारु आहलूवालिया तथा प्रो. नरेश कमल सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात संगीत विभाग द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
बीए तृतीय वर्ष में तनिशा ने ओवरऑल प्रथम तथा प्रिया ठाकुर ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीकॉम तृतीय वर्ष में लक्ष्मी ने ओवरऑल प्रथम तथा श्रेया ने ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। द्वितीय वर्ष में वंशिका ने ओवरऑल प्रथम तथा ललिता ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रथम वर्ष में सीमा ने ओवरऑल प्रथम तथा पूजा ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य पुरस्कार विजेताओं में ईशा ठाकुर, यश पाल, शिवानी, गुलशाना, संगीता, मधु, प्रियंका ठाकुर, चारु, मोनिका ठाकुर, सौरभ शर्मा, भूमे राम, तुषार कुमार तथा हीना ठाकुर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त मनदीप कुमार, चारु, ईशा ठाकुर, यश पाल एवं भूमे राम को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विशेष आकर्षण के रूप में राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स पर आधारित मॉडलिंग प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त राखी और नंदिनी ने अपने मधुर गीतों से समा बांध दिया, जबकि सुहानी ने अपने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें महाविद्यालय द्वारा वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. लीना वैद्य, प्रो. सुरेश, डॉ. कविता, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. डिंपल जम्टा, प्रो. रतन नेगी, प्रो. अनीता, प्रो. कृष्ण, डॉ. निशा तथा बुंदू सूर्यवंशी (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष) PTA के सदस्य सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.













