Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला कुल्लू द्वारा सोमवार को कल्याण विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय अंतर पीढ़ीगत संबद्दता स्वास्थ्य एवं सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम आनी लक्षण सिंह कनेट बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी राजीव मेहता ने की। उनके साथ बरिष्ठ नागरिक एव्ं सेवानिवृत आदर्श शिक्षक डॉ. गुलाब सिंह मेहता, दुनी चन्द ठाकुर तथा राष्ट्रीय खेल कोच नवल ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
तहसील कल्याण अधिकारी आनी मंजूला शर्मा ने मुख्यतिथि सहित अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कैम्प में आनी ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों का डॉ. दीपक शर्मा व उनकी टीम ने स्वास्थ्य चेकअप किया। जिसमें 90 से अधिक बजुर्गो का निशुल्क शुगर व बीपी सहित अन्य आदि रोगों की जाँच की गई। कैम्प में युवाओं व लोगों के स्वास्थ्य की जाँच भी की गई। इसके अलावा नशे जैसी बुराई से बचने के लिए युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के मध्य बिस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में डीएसपी राजीव मेहता ने जानकारी देते हुए कहा की आज के नए जमाने में नई टेक्नॉलजी का इस्तेमाल अवश्य करें और मोबाइल फोन की उपयोगिता आज बहुत ही जरूरी है। परन्तु इसे गलत चीजों के लिए इस्तेमाल न करें। गलत एप्स न खोलें, साईबर कराईम से बचें और किसी भी धोख़ाधड़ी के लिए 112 और 1903 पर कॉल करें।
उन्होंने सभी से आग्रह किया की नशे से दूर रहें। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूरी पहनें। गाड़ियों में सीट बेल्ट भी नियमनुसार जरूरी है। नशा करके कोई भी गाडी न चलाए। डीएसपी मेहता ने इंटरनेट का इस्तेमाल कैसे करें, ठगो से दूर रहें। किसी भी लिंक पर क्लिक न करें जैसी जानकारी से भी युवाओं व अन्य लोगों को अवगत कराया।
वहीं डॉक्टर दीपक शर्मा ने बुजुर्गों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। उन्होंने सभी से अपने रोजमर्रा की जीवन शैली व संतुलित आहार के बारे जानकारी दी। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने युवाओं से नशे जैसी बुराईयोंने से दूर रहने का आहवान किया, जबकि सेवानिवृत्त शिक्षक समाजसेवी डॉ. चमन ठाकुर ने युवाओं को अपनी प्राचीन संस्कृति का बोध कराया और इसे बचाये रखने का आहवान किया।
वहीं कार्यक्रम के मुख्यतिथि एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की सरहाना की और युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों को हर समय स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज हम अपनी प्राचीन संस्कृति और बुजुर्गों को भूलते जा रहे हैं, जो हमारे स्वस्थ समाज के लिए सही नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाने और बुजुर्गों का सम्मान व उनका संरक्षण करने का आहवान किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन एंकर दीवान राजा ने किया।
इस कार्यक्रम में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट, डीएसपी राजीव मेहता, सेवानिवृत्त आदर्श शिक्षक डॉ. गुलाब चंद मेहता, दूनी चंद ठाकुर, नवल ठाकुर, डॉ. चमन ठाकुर, राम् सिंह ठाकुर, जीनु राम वर्मा, तारा चंद शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी मंजूला शर्मा, डॉ. दीपक, विभागीय सहायक महेंद्र, नरेंद्र के अलावा युवा संस्कृति संरक्षक दीक्षा ठाकुर, बरिष्ठ नागरिक, ब्रह्म आईटीआई आनी के प्रशिक्षु युवा व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।











