सुरभि न्यूज़
नेरचौक, मंडी
तेजेन्द्रा सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा सभा हिमाचल प्रदेश द्वारा समाजसेवी राजीव सिंह रूपल को हिमाचल प्रदेश का महासचिव पद पर नियुक्त है।
सभा ने राजीव रूपल को समाज सेवा व राष्ट्र भक्ति के प्रति उनकी निष्ठा को निरन्तर दृष्टिगत रखते हुए हिमाचल प्रदेश मे महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
राजीव रूपल ने सभा का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में सभा के लक्ष्य एवं उद्देश्यो का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे तथा प्रत्येक जिले से कर्मठ, समाजसेवी लोगों को स्वर्णिम हिमाचल में जोडने का निरन्तर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा सभा के निर्माण मे पूरी निष्ठा, विश्वास एवं ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निभाएंगे।











