सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, बिलासपुर
कल्याण कला मंच बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की मासिक संगोष्ठी ग्राम पंचायत कंदरौर के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंच के मुख्य संयोजक अमर नाथ धीमान ने की। कल्याण कला मंच बिलासपुर के सम्माननीय साहित्यकारों और कलमकारों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और काले बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मंगल ध्वनि से किया गया। साहित्यकार एवं पूर्व प्रधानाचार्य जीत राम सुमन ने मंगल ध्वनि से पंडाल को भक्ति मय बना दिया। गोदावरी ठाकुर को काले बाबा उत्कृष्ट समाज सेवा पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया जबकि हमीद खान को काले बाबा लोक गायक सम्मान-2026 से अलंकृत किया गया।
मंच सचिव पूजा देवी ने हमीद खान का जीवन परिचय पढ़ा जबकि समाजसेवी गोदावरी जी का जीवन परिचय सुरेन्द्र मिन्हास ने प्रस्तुत किया। पूजा ने कहा कि हमीद खान ने 80 से ज्यादा लोकगीत खुद लिखे हैं। छडया जिसरा गांव क्या लैणा तिसरा नांव गाना हमीद खान ने लिखा है जिसे कुल्लू ज़िला की रवि कांता कश्यप ने दूरदर्शन पर प्रस्तुत किया था। प्रोफेसर मीना वर्मा ने इनके गाने पर एक विडियो 20 साल पहले बनाया था। इन दोनों विभूतियों को बैज व पुष्प हार पहनाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रोफ़ेसर डॉक्टर लेख राम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टर लेख राम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज कहलुरी भाषा के संरक्षण की आवश्यकता है और हमने इस भाषा को बचाने का बीड़ा उठाया है। महिलाओं के ऊपर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ती जा रही है और पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर समाज को उन्नति की राह पर ले जाने के लिए अग्रसर है।
इस अवसर पर कल्याण कला मंच के सलाहकार पूर्व संयुक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा सुशील पुंडीर, मंच प्रधान तृप्ता कौर मुसाफिर, महासचिव बाबू राम धीमान, बृज लाल लखनपाल, भगत सिंह, कैप्टन सुरेन्द्र शर्मा, रबिंद्र कमल चंदेल, जगदीश सहोता, कर्मवीर कंडेरा, लश्करी राम, बुद्धि सिंह चंदेल, रविन्द्र शर्मा, श्याम सुन्दर सहगल, तेज़ राम तेजस, धर्म चंद धीमान, शिव नाथ सहगल, मनीष, डॉक्टर अनेक राम संख्यान, सुरेश ठाकुर, राकेश मिन्हास, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मंच संचालन का कल्याण कला मंच बिलासपुर की प्रधान तृप्ता कौर मुसाफिर ने कार्यकुशलता का परिचय दिया। अंत में ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र ठाकुर ने उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों और कलाकारों का स्कूल परिसर में पधारने का स्वागत और धन्यवाद किया। उन्होंने मंच की गतिविधियों की भरपूर प्रशंसा की और स्वयं भी मंच से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।












