सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 08 अप्रैल
जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ की टीम ने नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए वॉल्वो बस में सफर कर रहे एक व्यक्ति से 890 ग्राम चरस बरामद की है।
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेम राज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बिंद्राबनी फोरलेन मंडी के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 890 ग्राम चरस बरामद की। उपरोक्त आरोपी एक वॉल्वो बस नंबर DD10Y-9603 से चंडीगढ़ जा रहा था।
आरोपी की पहचान शक्ति शर्मा सपुत्र जगदीश चंद गांव हरिताल्याजर पोस्ट डेंजर तहसील . घुमारवीं जिला बिलासपुर उम्र 27 साल के रूप में हुई है।
आरोपि के खिलाफ पुलिस चौकी पण्डोह में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।











