कुल्लू में उद्घोषित अपराधी किया गिरफ्तारी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 16 अप्रैल

कुल्लू उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने आज 16 अप्रैल को उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा शिकायत न० 611-1/2020 धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना सदर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी घोषित था।

उद्घोषित अपराधी खीम चंद (41 वर्ष) पुत्र श्री बालक राम, निवासी गाँव बाशिंग डाकघर बबेली तहसील व ज़िला कुल्लू को भूतनाथ ब्रिज, कुल्लू के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू द्वारा दिनांक 30.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *