किसान सभा चौंतड़ा जोन कमेटी रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति न होने पर करेंगी आंदोलन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चौंतड़ा, जोगिंदर नगर : 17 अप्रैल

किसान सभा चौंतड़ा जोन कमेटी ने रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति न होने पर करेंगी आंदोलन

किसान सभा की चौंतड़ा जोन कमेटी की बैठक में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार व प्रशासन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया तथा जल्दी ही गैस की पर्याप्त आपूर्ति न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।

हिमाचल किसान सभा की चौंतड़ा जोन की बैठक आज चौंतड़ा में केहर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जोनल कमेटी की उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, सचिव सुदर्शन वालिया, निशु, वीना देवी, रमेश, भगत राम, सीमा, पुन्या, सुभाष के अलावा ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष रविंदर कुमार व जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जोनल कमेटी के सचिव सुदर्शन वालिया व उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने कहा कि 2 महीने से पूरे चौंतड़ा क्षेत्र में इंडेन कंपनी की रसोई गैस नहीं आई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस वितरण में भी भाई भतीजावाद व क्षेत्रवाद हो रहा है, जबकि गैस की जरूरत सबको है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चौंतड़ा क्षेत्र की सभी पंचायतों में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस उपलब्ध नहीं करवाई गई तो समस्त जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी के प्रधान रविंदर कुमार ने कहा कि चंद नेताओं के एरिया के अलावा कहीं भी गैस नहीं मिल रही है। 2 महीने से गैस न मिलने से त्राहि त्राहि मची है। कई दुकानदार जो चाय आदि का धंधा करते हैं का धंधा गैस न मिलने चौपट पड़ा है।

केंद्र सरकार व राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी को निभाने में विफल रहे हैं। थोड़ी बहुत गैस जो आ रही है वह विशेष क्षेत्र की विशेष पंचायत में ही मिल रही है। इस तरह के भेदभाव को किसान सभा बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान सभा ने चौंतड़ा सीएचसी में गायनी डॉक्टर सहित 4 डॉक्टर नियुक्त करने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *