Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 18 अप्रैल
जिला लाहुल स्पीति क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – अनुराधा राणा
विधायक अनुराधा राणा ने अपने लाहौल प्रवास के दौरान तादीं पंचायत में आमजन से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जोबरंग, शांशा, रपडिंग, कोठी, जाहलमा, हालिंग, जुंडा फुडा एवं तलजोन क्षेत्रों के दौरे के दौरान आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनके हालचाल जाने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
तत्पश्चात विधायक द्वारा जाहलमा नाले पर चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
उनके साथ ज़िला परिषद अध्यक्ष वीना, प्रधान कृष्णा,पार्टी के गणमान्य प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक द्वारा आम जन को आश्वस्त किया गया क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता पर है जिसके लिए वो निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।











